लखनऊ. यूपी में इन दिनों अपराध के तरीकों ने पुलिस और समाज दोनों को हैरत में डाल दिया है. लखनऊ से आई एक तस्वीर ने हर उस मां-बाप को डरा दिया है, जो अपने बेटे को बुढ़ापे का सहारा मानते हैं. लखनऊ की बेटी ने अपने पिता की जो कहानी सुनाई है, वह आपको हिलाकर रख देगी. कैसे एक बेटे ने बाप को मारकर उसके साथ कैसा सलूक किया. पहले मेरठ और अब लखनऊ से आई दो अलग-अलग घटनाओं ने एक अजीब और खौफनाक समानता दिखाई है. वह समानता है ‘नीला ड्रम’ का. जिस नीले ड्रम का इस्तेमाल घरों में पानी भरने या अनाज रखने के लिए होता है, वह अब लाशों को ठिकाने लगाने का जगह बनता जा रहा है. अपराध को अंजाम देने के बाद यह नई ‘मोडस ऑपरेंडी’ उत्तर प्रदेश के लिए क्या एक अभिशाप की तरह उभर रही है?Website: https://raj.nicatstudents.com
Leave a Reply